मथुरालीक्स…सफाईकर्मी से उलझना पड़ गया भारी. घर के आगे कचरे की गाड़ी पलट दी और कूड़े का ढेर लगा दिया
मथुरा में एक मकान मालिक को सफाईकर्मी से उलझना भारी पड़ गया. नाराज सफाईकर्मियों ने उसके घर के आगे कचरे की गाड़ी पलट दी और कूड़े का ढेर लगा दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. सफाईकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
यह मामला मथुरा के सदर बाजार के कृष्ण धाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले फौजी सुरेंद्र का सोमवार सुबह कचरा डालने को लेकर एक सफाईकर्मी से कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी गाली गलौज में बदल गई. इससे गुस्साए कर्मचारी ने साथियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सफाई एकजुट होकर आरोपी के मकान पर पहुंचे और गाड़ियों से कूड़ा मकान के गेट पर पलट दिया. सूचना पर थाना सदर पुलिस भी पहुंच गई. सफाईकर्मियो ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.