Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Shyam devotees in Agra swayed to the melodious flow of devotional songs; a grand Aarti of ‘Baba’ was performed with 101 lamps…#agranews
आगरा

Agra News: Shyam devotees in Agra swayed to the melodious flow of devotional songs; a grand Aarti of ‘Baba’ was performed with 101 lamps…#agranews

154

आगरालीक्स…आगरा में भजनों की रसधार में झूमे श्याम प्रेमी, 101 दीपों से हुई बाबा की भव्य आरती. हरियाली तीज एवं झूलन महोत्सव के साथ 20 वां मासिक अरदास-कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न

श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल, के तत्वावधान में सोमवार को भैरो बाबा मंदिर, पुनिया पाड़ा, लोहामंडी में 20वां मासिक अरदास-कीर्तन एवं हरियाली तीज-झूलन महोत्सव भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। श्याम भक्तों ने भजनों की मधुर धुनों पर बाबा का गुणगान किया और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक अरदास की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सचिन मनचंदा, विकास वर्मा एवं भजन गायिका काव्या गोला ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गोस्वामी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु झूमते-गाते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। भजन गायकों ने जब स्वर छेड़े “हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है, जिसका नहीं कोई, उसका श्याम सहारा है।”
तो पूरा मंदिर परिसर “श्याम बाबा की जय” और “खाटू नरेश की जय” के जयघोष से गूंज उठा।

हरियाली तीज एवं झूलन महोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम को आकर्षक श्रृंगार कराया गया। झूले पर विराजमान बाबा के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद 101 दीपों से बाबा की भव्य आरती की गई। आयोजन में बाबा की सेवा में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने श्रद्धा के साथ बाबा पर पुष्प अर्पित किए। आयोजन के दौरान श्याम रसोई के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि मासिक अरदास-कीर्तन का उद्देश्य श्याम भक्तों को एकजुट कर सामूहिक रूप से बाबा के चरणों में अरदास करना और समाज में सेवा, भक्ति तथा आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में अभी जैन, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अखिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, इंद्र खंडेलवाल, मोहित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, शिवम मिश्रा, अंकुश गुप्ता, आशीष गोयल, प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

आगरा

Agra News: Police officials visited all the ghats to inspect the arrangements for the immersion of Durga idols…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन. पुलिस अधिकारियों ने देखीं...

error: Content is protected !!