आगरालीक्स…आगरा में आने वाले पर्यटकों की होगी स्क्रीनिंग. दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर आगरा में स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट…
आगरा में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को देखने आने वाले हर पर्यटक की स्क्रीनिंग की जाएगी. दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. ताज महल और सीकरी की डिस्पेंसरी में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए टेमीफ्लू टैबलेट मंगाई जा रही है.
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है. ये सामान्य इन्फ्लुएंजा है. इसके उपचार के लिए टेमीफ्लू है. जिसके 222 सिरप मौजूद हैं और दो हजार टेबलेट की मांग शासन को भेजी दी गई है. एक दो दिन में यह प्राप्त हो जाएंगी. इसके अलावा एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है और आइसोलेशन वार्ड भी है. निजी लैब को भी नोटिस दिए गए हैं जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर विभाग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हें. आगरा में इसेक लिए रैपिड रिस्पांस टीम भी बनाई गई है जिसके प्रभारी डॉ. नंदन सिंह हैं. मरीज मिलने पर 9458569043 और 0562—2600412 पर भी जानकारी दे सकते हैं.