आगरालीक्स.. वीडियो दुस्साहस आगरा में दुकान से लौट रहे व्यापारी से कैश लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक के रहने वाले नंदन गुप्ता की श्री मनकामेश्वर मंदिर के पास पूजा सामग्री की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद करने के बाद नंदन गुप्ता अपने परिचित के घर चले गए, वहां से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।
कमला नगर जी ब्लॉक में लूट
नंदन गुप्ता रात 12.30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। कमला नगर जी ब्लॉक में बाइक सवार बदमाश आए, उन्हें रोक लिया और कैश से भरा बैग लूटने के फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से 112 नंबर पर सूचना दी, उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में 2.50 लाख रुपये थे, दो मोबाइल और टैबलेट भी लूट ले गए। स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
त्योहार पर पॉश कॉलोनी में लूट की घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। त्योहार को देखते हुए रात में सख्ती बढ़ाई जा रही है।