आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बेकरी में काम कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा गिहरा बस्ती के रहने वाले 24 साल के हाशिम केक हाउस बेकरी में काम करते थे, हाशिम को बेसुध पड़ा देख कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी पहुंच गए लेकिन तब तक हाशिम की मौत हो गई। बेकरी संचालक का मीडिया से कहना है कि हाशिम सबमर्सिबल चालू करने गए थे, इसी दौरान करंट लग गए। उनके परिवार में मां रीना और दो छोटे भाई हैं।