आगरालीक्स…आगरा के #TajMahal में लगा सुंदरियों का मेला. मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की प्रतिभागियों ने किया ताजमहल का दीदार—बोलीं सबसे ज्यादा खूबसूरत ताज
ताजमहल पर बुधवार को सुंदरियों का मेला लग गया. रिमझिम बारिश के बीच मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की प्रतिभागियों ने ताजमहल का दीदार किया और इसे सबसे खूबसूरत स्मारक बताया. 30 से अधिक देशों से आई प्रतिभागियों ने ताज की खूबसूरती को निहारा और जमकर तस्वीरें खिंचावाईं. इस दौरान Miss Teen International 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी मौजूद रहीं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CISF, ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस की टीम तैनात रही. मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को जयपुर में होगा.

बहुत ही खूबसूरत स्मारक
ताजमहल पर पहुंची 30 देशों की इन सुंदरियों ने डायना बैंच पर फोटोशूट भी कराया और ताज के साथ रील्स भी बनाईं. उन्होंने शाहजहां और मुमताज के बारे में भी जाना. उन्होंने कहा कि ताज बहुत खूबसूरत है और ऐसी इमारत हमने पहले कभी नहीं देखी. इधर पर्यटक भी उत्साहित दिखाई दिए और वो भी इन प्रतिभागियों के साथ फोटो खिंचाने की होड़ में लग गए.