आगरालीक्स आगरा में रक्षाबंधन पर बसों के लिए मारामारी, आगरा हाथरस रोड पर खंदौली पर भीषण जाम।
आगरा में रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के लिए मारामारी मची हुई है। आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर और फाउंड्री नगर डिपो पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही, रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। लोगों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा।
महिलाओं के साथ एक सहयात्री के लिए फ्री यात्रा
रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिला और उनके साथ एक सहयात्री के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा है। बसों में महिलाओं की संख्या भी बढ़ गई है, स्टैंड पर पहुंचते ही बस फुल हो रही हैं लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है।
खंदौली में जाम से रेंग रहे वाहन
आगरा हाथरस मार्ग पर खंदौली में सुबह से ही जाम लगा हुआ है, वाहन रेंग रहे हैं। बड़ी संख्या में खंदौली में वाहनों के फंस जाने से जाम लगा हुआ है।