आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक का शव मिला है, युवक के हाथ पर लिखा है MOLU GAUTAM
आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई, पुलिस के साथ ही यूपीडा के अधिकारी भी पहुंच गए। युवक के हाथ पर MOLU GAUTAM लिखा है इसके आधार पर पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।