आगरालीक्स…आगरा में प्रति व्यक्ति आय 12913 रुपये बढ़ी तो जीडीपी में भी 11.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि. सीडीओ की बैठक में पेश किए गए आंकड़े…पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय दीजिए
विकास भवन में शनिवार को हुई मुख्य विकास अधिकारी की बैठक में जनपद की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की गई जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने आंकड़े पेश किए. बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023-24 में जनपद की GDP ( जिला सकल घरेलू उत्पाद ) 79215 करोड़ रुपये की थी जो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 88064 करोड़ पर पहुंच गई है तथा जिसकी वार्षिक वृद्धि हर 11.2% रही है. इसके अतिरिक्त जनपद आगरा की अर्थव्यवस्था का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.91 % की हिस्सेदारी मजबूती के साथ परिलक्षित हो रही है.
प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी
बैठक में जनपद की प्रति व्यक्ति आय की समीक्षा करने पर पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में जनपद में प्रति व्यक्ति आय रु० 131692 थी जो कि वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 144605 रुपये हो गयी है. बैठक में सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि वह शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करना सुनिश्चित करें जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने मे जनपद की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत हो सके.