आगरालीक्स…आगरा में इस बार की रामलीला होगी भव्य और दिव्य. महोत्सव को 149 वर्ष हो गए पूरे. 25 सितंबर को मुकुट पूजन के साथ होगी शुरुआत, वार्षिक पत्रिका रामांजली का किया विमोचन
इस वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव को 149 वर्ष हो गए। इसके साथ ही यह महोत्सव सार्धशताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस वर्ष भव्य और अविस्मरणीय आयोजन किए जाएंगे। आगामी वर्ष सार्धशताब्दी वर्ष होगा, उसमें गौरवशाली आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। श्रीरामलीला कमेटी की वार्षिक पत्रिका रामांजली का विमोचन रविवार को श्रीराम हनुमान मंदिर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल (विधायक), महामंत्री श्री राजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि रामलीला महोत्सव में परंपराओं के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश होगा। वृंदावन की मंडली के कलाकार पारंपरिक लीला का मंचन करेंगे, लेकिन उसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग भी किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी का इससे जुड़ाव हो सके। इसके साथ ही कई कार्यक्रम ऐसे होंगे, जिससे युवा पीढ़ी जुड़ सके। अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव, जगत जननी मां जानकी का जन्मोत्सव नन्द उत्सव की तरह मनाया जाएगा। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि विजय दशमी के पवन पर्व पर इस वर्ष आतिशबाजी गगनचुम्बी, आसमान में सतरंगी छटा बिखेरने वाली मनमोहक आतिशबाजी होगी।
रामांजली में 25 सितंबर से होने वाले दैनिक कार्यक्रमों को प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के विजय प्रकाश गोयल, भगवानदास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जोहरी, मुकेश जोहरी, संजय तिवारी, प्रवीण स्वरूप, राकेश जैन, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, रामांशु शर्मा, महेशचंद्र, आदर्श नंदन गुप्ता, अजय अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, रामाशीष शर्मा, ऋषि गोयल, नितिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, सौरभ गौतम, निक्की जोहरी, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।