मथुरालीक्स…श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा जा रहे हैं तो मथुरा—वृंदावन में रूट डायवर्जन और पार्किंग जान लें. जन्मभूमि पर जाने वाले इन रास्तों पर पूरी तरह से बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी. जन्माष्टमी पर देश विदेश से कोने—कोने से श्रद्धालु मथुरा वृंदावन पहुंचते हैं. इसको लेकर मथुरा वृंदावन में यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया गया है. यह रूट डायवर्जन 3 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगा और 5 सितंबर को सुबह 9 बजे तक रहेगा.
जन्मभूमि जाने वाले इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रतिबंध
- गोवर्धन चौराहा एवं मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन रोडवेज बस, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। रोडवेज बसे औद्योगिक क्षेत्र / जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आयेगी एवं इसी मार्ग से वापस अपने गन्तव्य को जायेगी।
- भूतेश्वर तिराहा से श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
- मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कामर्शियल /भारी वाहन नगर निगम की बसे, ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे। साथ ही चार पहिया वाहन, टेम्पो, ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन को श्री कृष्ण जन्मभूमि की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा ।
- मसानी चौराहा से चौक बाजार / लाल दरबाजा की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ।
- गोकरन तिराहा से चौक बाजार एवं चौक बाजार से द्वारिकाधीश मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे।
- बस स्टेण्ड से भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसे भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। ये सभी बसे मालगोदाम वाले रास्ते से होकर अपने गनतव्य को जा सकेगी।
- स्टेट बैक चौराहा से सभी प्रकार के कॉमर्शियल / भारी वाहन, ट्रैक्टर आदि वाहन भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे यह सभी वाहन धौली प्याऊ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
- कृष्णापुरी से सभी प्रकार के कॉमर्शियल / भारी वाहन होलीगेट की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- जीआईसी कॉलेज वैरियर से चार पहिया, ऑटो टैम्पो, ई- रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबन्धित रहेगे। 10. लक्ष्मी नगर चौराहा से एनसीसी तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के कोमर्शियल / भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
- डींग गेट चौराहा से सभी प्रकार के वाहनो को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
- गोकुल रेस्टोरेन्ट से मसानी चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल /भारी वाहन को पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे आवश्यकता पडने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबन्धित रहेगे।
- भरतपुर गेट से डींग गेट की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन ऑटो, ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबन्धित
रहेगे। - चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- मछली फाटक टैक चौराहा से आवश्यकता पडने पर चार पहिया वाहन ऑटो, ई-रिक्शा को प्रतिबन्धित किया जायेगा।
- महाविद्या कालोनी वैरियर से रूपम तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
- रूपम तिराहा से महाविद्या कालोनी की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- गणेशरा कट एनएच-19 (रोहिणी गेस्ट हाउस तिराहा वैरियर) से पोतरा कुण्ड श्री कृष्ण जन्मभूमि की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- भैस बहौरा के.आर. डिग्री कॉलेज तिराहा से अमरनाथ कट की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- बी0एन0 पोद्दार कॉलेज / छावनी रेलवे स्टेशन गेट नं0-2वैरियर से चार पहिया, ऑटो टैम्पो, ई- रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबन्धित रहेगे ।
- स्टेट बैक चौराहा से भरतपुर गेट की ओर चार पहिया वाहन, कॉमर्शियल वाहन, ऑटो, ई-रिक्शापूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
- रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ से स्टेट बैक चौराहा की तरफ सभी प्रकार के भारी / कामर्शियल एवं रोडवेज बसे प्रतिबन्धित रहेगी तथा आवश्यकता पडने पर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित किये रहेगे ।
- नये बस स्टेण्ड से भूतेश्वर तिराहा की ओरसमस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे । 24. एनएच-19 बजरंग धर्मकांटा अण्डरपास महोली रोड से नया बस स्टेण्ड की ओरभारी / कॉमर्शियल वाहन रोडवेज बसे पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
- कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा / फायर सर्विस कट से भूतेश्वर की ओर चार पहिया टैम्पू / ई-रिक्शा प्रतिबन्धित रहेगे।
वृंदावन में भी रहेगी यातायात व्यवस्था
- छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर भारी / कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ।
- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
- वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन बडी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।
- रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी / चार पहिया ) वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
- वृन्दावन कट, पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
- पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
- पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे
- जैत गांव कट से एनएच-19 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -19 से भारी वाहन / हल्के वाहन सुनरख रोड / वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा ।
10.गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे।
नोटः- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर वर्ष 2026 मथुरा शहर मे इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस / एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी वाहन के लिए आवागमन खुला रहेगा ।
जनमाष्टमी पर इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग
वीवीआईपी / वीआईपी एवं उच्चाधिकारी गण के वाहनो के लिए पार्किंग
नगर पालिका पार्किंग पोतरा कुण्ड के पश्चिम में वीआईपी पार्किंग
यमुना एक्सप्रेस वे / वृन्दावन की ओर से श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग व्यवस्था
पी.एम.बी. पॉलीटेक्निक स्कूल पार्किंग
अनुज चौधरी का खाली प्लाट पार्किंग
आरके ज्वैलर्स का खाली प्लाट जयसिंह पुरा पार्किंग
गोकुल रेस्टोरेन्ट / एनएच-19 से मसानी की ओर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
आरएसएस संस्था के सामने पार्किंग (निकट कल्याण करोती)
आईएसबीटी बस अड्डा एनएच -19 पार्किंग
रामलीला ग्राउण्ड कल्याण करोति के पास
गोवर्धन चौराहा एवं मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
भूतेश्वर फायर सर्विस पार्किंग
एनएच-19 होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
मण्डी परिसर में सभी प्रकार के वाहन पार्क किये जायेगे
यमुना एक्सप्रेस-वे होकर लक्ष्मी नगर होकर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
जीआईसी इण्टर कालेज पार्किंग
रामलीला मैदान पार्किंग सदर बाजार
टाउनशिप चौराहा गोकुल बैराज की तरफ से आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
सेठ बीएन पोद्दार इण्टर कॉलेज पर पार्क किये जायेगे
क्लेन्सी इण्टर कॉलेज मैदान पार्किंग
मल्टीलेवल पार्किंग विकास बाजार
एनएच-19 थाना हाइवे की तरफ से आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
रेलवे ग्राउण्ड धौली प्याऊ पर पार्क किये जायेगे
एनएच-19 जयगुरुदेव कट से बस स्टेण्ड की ओर आने वाले वाहनो के लिए पार्किंग
रेलवे मालगोदाम स्थित खाली मैदान पर पार्क कराये जायेगे
मीडिया ओबीवेन हेतु पार्किंग-केजेएस गेट नम्बर 01 के पास (मुख्य द्वार) पार्किंग।