Tuesday , 1 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

18

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव. वैदिक मंत्रों से गूंजा यमुना तट. मेहंदी, निशान यात्रा, 11 किलो की पोशाक, भजन संध्या और छप्पन भोग होंगे विशेष आकर्षण

यमुना मैया के पावन तट पर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर का परिसर मंगलवार को वैदिक मंत्रों, हवन की पवित्र अग्नि और श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हो उठा। श्री देवी जी ट्रस्ट एवं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन, हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। मां महालक्ष्मी के पावन चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। यमुना मैया के तट पर गूंजते मंत्रों और मां महालक्ष्मी मंदिर परिसर में व्याप्त भक्ति की अनूठी छटा ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

श्री देवी जी ट्रस्ट के राम मोहन कपूर, सतीश गोपाल कपूर, अपिल अंजलि कपूर, तुषार शिवानी कपूर द्वारा आचार्य संतोष शास्त्री के मार्गदर्शन में हवन कुंड में आहुतियां देकर महोत्सव के सफल, निर्विघ्न एवं मंगलमय आयोजन की कामना की गई। इसके पश्चात संध्याकाल में पंडित सीपी शर्मा द्वारा स्वरबद्ध किए गए संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने पूरे वातावरण को राम और कृष्ण भक्ति के अद्भुत संगम से सराबोर कर दिया। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर, यमुना तट, बल्केश्वर में आयोजित होने वाला यह महोत्सव लगातार 18वें वर्ष श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को मंदिर परिसर में ‘कान्हा के नाम की मेहंदी’ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही म्यूजिक भजन कंसर्ट का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वल्लभा बैंड अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार करेंगे और मंदिर परिसर भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गूंज उठेगा।
महोत्सव के अंतर्गत 3 सितंबर को प्रातः 7 बजे भव्य भक्ति निशान यात्रा निकाली जाएगी। सैंकड़ो श्रद्धालु निशान लेकर यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में निशान यात्रा का पुष्पवर्षा एवं इत्रवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसी दिन शाम को राधानगर से श्री महालक्ष्मी मंदिर तक भव्य पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष मां महालक्ष्मी को अर्पित की जाने वाली विशेष पोशाक का वजन 11 किलो होगा। वृंदावन से विशेष रूप से तैयार होकर आ रही यह सतरंगी और आकर्षक पोशाक यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगी। 4 सितंबर की शाम महोत्सव में भक्ति संगीत का विशेष आयोजन होगा। प्रख्यात भजन गायक ब्रजराज सिंह लक्खा, कानपुर की शर्मा सिस्टर्स तथा बेटू व आल्या शर्मा अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। इसी दिन मां महालक्ष्मी का दिव्य श्रृंगार फूल बंगला वाटिका की थीम पर किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन 5 सितंबर को 7000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विशाल शाम की रसोई आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर अशोक आशा सिंघल, अजय अंशु अग्रवाल, अखिलेश स्वाति गुप्ता, अमित रश्मि मित्तल, दिलीप श्रुति बंसल, ध्रुव आयुषी गर्ग, गौरव रीना वार्ष्णेय, हेमंत पायल मोहता, करतार चंद्र शुभलेश शास्त्री, मनोज मनीषा जैन, केएल अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष सुकृती सिंघल, मनीष रचना गोयल, मुकेश संध्या गुप्ता, पवन प्रीति जैन, राकेश ममता अग्रवाल, राकेश निर्मला अग्रवाल, सुमित सुलेखा बंसल, तनु गुप्ता, विष्णु शकुन अग्रवाल, विष्णु रश्मि गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

टॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2026: Development work to begin soon in Bhavna Estate, Sikandara, Agra

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी को लेकर क्षेत्र में...

error: Content is protected !!