फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई चीख पुकार. 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे के उसायनी के पास बुधवार दोपहर को भीषण एक्सीडेंट हो गया. फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जा रही मिनी रोडवेज बस सामने से आ रहे एक ट्रेलर से भिड़ गई. टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं जिनमें बस चालक सहित तीन की हालत गंभीर है.
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि तेज धमाका सा हुआ. आवा सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे. बस पलटी हुई थी. घटनास्थल पर पुलिस भी आ गई. घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गईं. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर किनारे लगाया.