आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद नाले के ऊपर बनी दुकानें की जा रहीं ध्वस्त।
आगरा के सुभाष बाजार में महावीर नाले के ऊपर सात दुकानें बनी हुईं थी। आठ जुलाई को एक दुकान नाले में समा गई, पांच लोग चपेट में आ गए थे। नाले में एक बुजुर्ग महिला बह गईं थी कई दिन बाद उनका शव मिला था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस दिया, तीन दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं थी जबकि तीन दुकानदारों ने समय मांगा था। समय सीमा पूरी होने के बाद नगर निगम की टीम पहुंच गई।
दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त
भीड़भाड़ वाले सुभाष बाजार में नगर निगम की टीम दुकानों को ध्वस्त कर रही हैं, हथौड़े से कर्मचारी दीवार को तोड़ रहे हैं। बैरीकेडिंग भी की गईं हैं।