आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट. उमसभरी गर्मी से मिली राहत. तापमान भी हुआ कम. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. बुधवार को हुई दोपहर और शाम को हुई बारिश का यह क्रम देर शाम को भी जारी है. बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली है और तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
आईएमडी के अनुसार आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. इसका यलो अलर्ट भी जारी है. खासकर आज रात को तेज बारिश के आसार हैं. तापमान में कमी आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/09/26) 30.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/09/26) 26.9
Departure from Normal(oC) 0.5