आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में जा घुसी, कई यात्री घायल।
स्लीपर कोच बस बलिया से दिल्ली जा रही थी, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में यात्री फंस गए, चीख पुकार मचने पर पुलिस और यूपीडा अधिकारियों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।