आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था वे भारतीय रक्षा सेवाओं में पहली (नान मेडिकल) शाखा से महिला अधिकारी बनी हैं।
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा के फुलट्टी में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में उनके चचेरे भाई राजामंडी रेलवे स्टेशन प्रभारी पद से रिटायर हुए अशोक कुमार शर्मा के अनुसार, कहा गया है कि उनका परिवार साधू राम कूंचा में रहता था। इसके बाद सुल्तानगंज पुलिस के पास गांधी नगर में दादा रहने लगे। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने आरबीएस कॉलेज से एमएससी की थी, 1970 में उनका चयन मध्य प्रदेश पीसीएस में हो गया और वे भोपाल चले गए, वे एडिशनल कलेक्टर के पद से रिटायर हो चुके हैं। एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा की पढ़ाई भोपाल में हुई, उनकी बड़ी बहन कृति भोपाल में एडिशनल कमिश्नर स्तर की अधिकारी हैं।
10 साल पहले आईं थी आगरा
एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा के परिजनों के अनुसार, वे 10 साल पहले आगरा आईं थी, यहां उनके परिजन रहते हैं उन्हें आगरा से बेहद लगाव है और यहां की बेड़ई कचौड़ी, दाल बाटी चूरमा उन्हें पसंद है।