आगरालीक्स आगरा में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन देखकर ही घर से निकलें जिससे जाम में ना फंसे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नामनेर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए चार सितंबर यानी शुक्रवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही शहर में कई अन्य जगह पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। नो एंट्री भी रात 11 बजे नहीं खुलेगी। बाहर से आने वाले वाहन भी शहर के अंदर नहीं आएंगे।
नामनेर में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को देखते हुए रूट डायवर्जन
साईं की तकिया चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, टैंक चौराहा और कुतलुपुर ईदगाह रोड तिराहा से आने वाले वाहनों को नामनेर चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
ईदगाह चौराहा से नामनेर की ओर आने वाले वाहन कुतलुपुर तिराहा, मोहनपुरा और एमजी रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
टैंक चौराहा से आने वाले वाहन क्लब चौराहा, प्रतापपुरा, साईं की तकिया और सुल्तानपुरा होकर ईदगाह चौराहा की ओर जाएंगे।
साईं की तकिया, प्रतापपुरा से ईदगाह की ओर जाने वाले वाहन क्लब चौराहा, टैंक चौराहा और सुल्तानपुरा होकर जाएंगे।
रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट आगरा में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्ट्रेट से तहसील चौराहा तथा तहसील से कलेक्ट्रेट तिराहा के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यहां भी किया गया डायवर्जन
हनुमान मंदिर तिराहा से तहसील-कलेक्ट्रेट रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पंचकुइयां चौराहा से तहसील चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
कलेक्ट्रेट से तहसील जाने वाले वाहन एमजी रोड, सुभाष पार्क और पंचकुइयां चौराहा होकर जाएंगे।
तहसील से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन पंचकुइयां और सुभाष पार्क होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन—
मथुरा की ओर से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की ओर निर्बाध रूप से जा सकेगा।
फिरोजाबाद से जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
अलीगढ़, हाथरस और जलेसर की ओर से आने वाले वाहन टेडी बगिया से रामबाग होते हुए एनएच-19 जाएंगे।
ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास-एनएच-19 होकर जाएंगे।
फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश न कर इनर रिंग रोड से जाएंगे।
शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा, इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से निकलेंगे।
फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर चौराहा-रोहता चौराहा होकर जाएंगे।
पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जा सकेगा।
एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे।
रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा, एनएच-19, रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी और एकता चौकी समेत अन्य प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रात 11 बजे नहीं खुलेगी नो-एंट्री
यातायात पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को रात 11 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। यह नो-एंट्री जन्माष्टमी कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगी।
आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस और फायर सर्विस को डायवर्जन में यथासंभव रास्ता दिया जाएगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए आगरा ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।