मथुरालीक्स…मथुरा में जन्मस्थान के गर्भगृह से रात 12 बजे होगा लाइव महाभिषेक. घर बैठकर श्रद्धालु भी देख सकेंगे लाइव जन्मोत्सव. कान्हा के द्वारे लगीं श्रद्धालुओं की कतारें…
मथुरा सहित पूरे देश में इस समय कृष्ण जन्मोत्सव की धूम छाई हुई है. मथुरा तो पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में सराबोर हो चुका है. देश के कोने कोने से भक्त् अपने भगवान के दर्शन और जन्मोत्सव को देखने के लिए मथुरा में आए हुए हैं. जगह जगह भव्य आयोजन हो रहे हैं. मंदिरों में आकर्षक सजावट हुई है. हर कोई बस अपने आराध्य के जन्मदिन को मनाने के लिए यहां आया हुआ है. भजनों पर नृत्य हो रहा है. जन्मस्थान से लेकर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर मंदिर तक को भव्य रंग बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झाकियां से दुल्हन की तरह सजाया गया है.
रात 12 बजे होगा महाभिषेक
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित गर्भगृह से लाला के अभिषेक के दर्शन घर बैठे लोग भी कर सकते हैं. श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के यूट्यूब चैनल पर इसका प्रसारण होगा. मंदिर के बाहर भी इसके लिए एलईडी लगाई गई है. अभी तक एलईडी केवल भागवत भवन में होने वाले अभिशेक का ही प्रसारण किया जाता था. लेकिन इस बार गर्भगृह में होने वाले अभिषेक का भी लाइव किया जाएगा.