आगरालीक्स…श्रीकृष्ण जन्म से पहले आगरा में जोरदार बारिश. काली घटाएं भी छाईं. द्वापर युग जैसे बन रहे योग
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. इस बार की जन्माष्टमी पर द्वापर जैसे योग हैं. गृहस्थ के साथ वैष्णव भी आज ही जन्माष्टमी बना रहे हैं. वहीं आगरा या समझो पूरे ब्रज में मौसम भी कुछ वैसा ही हो रहा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार कृष्ण जन्म से पहले और बाद में घनघोर बारिश हुई थी.
आगरा में जोरदार बारिश
आगरा में शुक्रवार को सुबह से ही बादलों का डेरा लगा हुआ था लेकिन आज शाम को छह बजे अचानक काले बादलों की घटाएं छा गईं और फिर जोरदार बारिश होने लगी. बारिश काफी तेज है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.