आगरालीक्स…ताजमहल देखने पहुंची बिजनेसमैन गौतम अदाणी की फैमिली. बेटे करन ने पत्नी परिधि और बच्चों के साथ किया ताजमहल का दीदार..डायना बेंच पर खिंचवाए फोटो
गौतम अदाणी के परिवार ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया. उनके बेटे करन अदाणी ने पत्नी परिधि अदाणी के साथ खूबसूरत स्मारक को निहारा और फोटो सेशन भी कराया. इस दौरान उनके बच्चे भी साथ रहे. शनिवार सुबह करीब 10 बजे करन अदाणी, अपनी पत्नी परिधि, ससुर कारपोरेट वकील सिरिल श्राफ, सास वंदना श्राफ, साले रिषभ श्राफ के साथ ताजमहल देखने पहुंचे. पर्यटन पुलिस और सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में सभी ने ताजमहल का दीदार किया और ताजमहल से संबंधित जानकारी भी ली.
पर्यटकों के प्रति दिखाई सादगी
अदाणी फैमिली ने इस दौरान पर्यटकों के प्रति सादगी भी दिखाई. जब वह सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच पर फोटोग्राफी के लिए पहुंंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने अन्य पर्यटकों को हटकार उन्हें जगह देना चाही लेकिन करन और परिधि ने इससे इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि पहले यहां खड़े पर्यटकों के फोटो हो जाने दीजिए, वह बाद में करा लेंगे.