आगरालीक्स आगरा के एकलव्य स्टेडियम से गायब हुआ टेबल टेनिस का नेशनल खिलाड़ी मुंबई में मिला, स्टेडियम से जाने का कारण भी बताया। इंटाग्राम मैसेज की मदद से खिलाड़ी के पास तक पहुंची पुलिस।
आगरा के नगला छउआ का रहने वाला टेबिल टेनिस का नेशनल खिलाड़ी वंश एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम के हॉस्टल में रहता था। 31 जुलाई को अचानक से वह हॉस्टल से लापता हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी चैक किए उसकी लॉकेशन आगरा कैंट स्टेशन पर मिली। उसके फुटेज भी रेल मार्गों पर भेजे गए।
दोस्त को कॉल करने और इंटाग्राम पर मैसेज भेजने से मिला वंश
पुलिस जांच में जुटी हुई थी इसी दौरान वंश ने इंस्टाग्राम से अपने दोस्त को मैसेज भेजा। एक अन्य दोस्त से फोन पर भी बात की। इसके बाद पुलिस ने लॉकेशन के आधार पर वंश को ट्रेस कर लिया। पुलिस टीम मुंबई पहुंची और वंश को अपने साथ ले आई।
सिगरेट मिलने पर लगाई थी डांट, खर्चा चलाने के लिए कर रहा था मजदूरी
पुलिस पूछताछ में वंश ने कहा कि हास्टल में उसकी अलमारी में सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांट लगाई थी, इसके चलते वह हॉस्टल से चला गया था। पहले वह मथुरा पहुंचा, वहां से इंदौर, उज्जैन होते हुए मुंबई पहुंच गया। अपना खर्चा चलाने के लिए वह कुछ युवकों के साथ मिलकर मजदूरी करने लगा था।