आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे नामांकन. आगरा में हैं 1748 वोट. जानिए कौन—कौन से हैं पद.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के चुनाव 27 सितंबर को आईएमए भवन पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे. इसी दिन काउंटिंग होकर रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा. आईएमए अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डा पंकज नागायच ने बताया कि आईएमए के चुनाव प्रक्रिया सत्र 2026—27 के लिए प्रारंभ हो चुकी है. अन्य चुनाव अधिकारी डा अनूप दीक्षित, डा मुकेश गोयल, डा ओ पी यादव, डा राजीव उपाध्याय होंगे.
नामांकन प्रक्रिया 3 सितंबर से प्रारंभ हो चुकी है. 10 सितंबर को शाम 5 बजे तक नामांकन किए जायेंगे. एलिजिबल कैंडिडेट्स की लिस्ट 13 सितंबर को लगायी जाएगी. वहीं नाम वापसी 20 सितंबर को शाम 5 बजे तक होंगे. चुनाव 27 सितंबर को को आईएमए भवन पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होंगे. उसी दिन काउंटिंग होकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. डा पंकज नागायच ने बताया की कुल 1748 वोट हैं.
जानिए कितने पदों पर कितने प्रत्याशी
