आगरालीक्स ..आगरा आए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई है, वे चार दिन से अपने होटल में ही हैं। वे ताजमहल देखने भी नहीं गए।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार को आगरा आए थे, वे यहां होटल अमर विलास में परिवार के साथ रुके, नए साल पर ताजमहल का दीदार करना चाहते थे लेकिन नहीं गए। मंगलवार को वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
आईफ्लू ने के बाद होटल से नहीं निकले
आगरा आए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को आईफ्लू् हो गया है, इसके बाद वे होटल से बाहर नहीं निकलें, उनका प्लान परिवार के साथ ताजमहल देखना था लेकिन वे आईफ्लू् होने के कारण ताजमहल देखने नहीं गए।
कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
मंगलवार को होटल अमर विलास में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास, पूरन डाबर आदि ने उनसे मुलाकात की।