आगरालीक्स…आगरा के रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की एक्सीडेंट में मौत. मथुरा के बलदेव में हुआ हादसा.
आगरा के रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में मौत हो गई है. मंगलवार सुबहह करीब चार बजे बलदेव थाना क्षेत्र के कंजौली घ्ज्ञाट उत्तरी बाईपास पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. रिंकू बरौली से फरह की ओर जा रहे थे. हादसे में उनहें गंभीर चोट आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा के मोर्चरी भेजा.
मृतक रिंकू रजवाड़ा आगरा के मिढ़ाकुर के रहने वलो थे और उनकी उम्र करीब 31 साल थी. रिंकू रसिया गायन के साथ ही भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते थे. वह हाथरस निवासी करण शर्मा की पार्टी के साथ अलग अलग जगहों पर भजन संख्या और दूसरे धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला दिखाते थे. रिंकू शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे हैं.अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं.