आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में मनाया शिक्षक दिवस. उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के योगदान, समर्पण को किया गया सम्मानित
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डी. आर. बंसल को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, नेतृत्व क्षमता, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए “बेस्ट टीचर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कॉलेज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के चेयरमैन सी. ए . श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर दिखाई देता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और शिक्षा का सम्मान है।” उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमति मंजरी अग्रवाल ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र तम्मना , आर्यन , संदीप ,भूमि आदि सभी छात्रों का रहा