मथुरालीक्स…कान्हा के बाद अब राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियां. बरसाना में 19 सितंबर को मनाया जाएगा राधारानी का प्राकट्योत्सव. तैयारियां शुरू. जानिए कितने बजे मनाया जाता है राधारानी का जन्मोत्सव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब मथुरा—वृंदावन तथा बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 19 सितंबर को राधाष्टमी मनाई जाएगी और बरसाना में राधारानी का भव्य प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा. हर बार की तरह इस बार भी बरसाना में राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंगलवार को अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की.
सुबह 4 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव
विध्यांचन पर्वत पर विराजमान वृषभानु दुलानी का जन्मोत्सव भद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को होगा. इस बार यह 19 सितंबर को है और सुबह चार बजे राधारानी के निज महल में जन्मोत्सव मनाया जाएगा.अधिकारियों ने बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था, प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की और बैठक के बाद पैदल पूरे बरसाना का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया.