Monday , 5 October 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Sports News: Alpaso Football Tournament kicks off at St. Peter’s, Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Sports News: Alpaso Football Tournament kicks off at St. Peter’s, Agra…#agranews

197

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में शुरू हुआ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट. स्टार्स और लीजेंड वर्ग के दो—दो लीग मैच खेले गए. जानिए किसने जीते मैच

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ बुधवार को सेंट पीटर्स स्कूल में हुआ. प्रधानाचार्य फ़ादर (डॉ.) आल्विन पिंटो ने सेंट पीटर्स के मैदान पर फुटबॉल में किक मार कर किया इसका उद्घाटन किया. विशिष्ठ अतिथि स्कूल के प्रबंधक फ़ादर इगनेशिअस मिरांडा और निदेशक (शिक्षा) फ़ादर डेनिस डिसूज़ा रहे. पहले दिन बुधवार को स्टार्स और लीजेंड वर्ग के लीग मैच खेले गए.

स्टार्स वर्ग का पहला मैच फ्रांसिस एवेंजर्स ने जीता. उन्होंने लॉरेंस यूनाइटेड को 1-0 शून्य से पराजित किया. इसमें एक मात्र गोल फ्रांसिस एवेंजर्स के रोहन वर्मा ने किया. पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स के मध्य खेला गया दूसरा मैच भी काफ़ी रोमांचक रहा जिसे पॉल्स टाइटन ने 1-0 से जीता. इस मैच का एक मात्र गोल साइरस जोसेफ़ ने किया. वहीं लीजेंड्स वर्ग के पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 2-0 से हराया. पॉल्स टाइटन के अमर नैयर ने दोनों गोल किये. इसी वर्ग का दूसरा मैच फ़्रांसिस एवेंजर्स और लॉरेंस यूनाइटेड के बीच खेला गया जो की गोल रहित रहा.

निर्णायक की भूमिका अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोज गांधी, ग्यासुद्दीन, कौशलेन्द्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनांद मिल्टन, सोनू, और मनोहर ने निभाई. इस अवसर पर रामानंद चौहान, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, हर्ष महाजन, अनमोल कोहली, अनमोल असीजा, रोहित चतुर्वेदी, मैथ्यू फ़्रैन, डॉ. विक्रम अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Video News: Cricketer Deepak Chahar’s three bats stolen in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट हो गए चोरी. कीमत...

स्पोर्ट्स

Agra News: First WMSKF Inter-School Open Karate Championship held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुई पहली WMSKF इंटरस्कूल ओपन कराटे चैम्पियनशिप. इन स्कूलों के...

स्पोर्ट्स

Agra Sports News: Agra Sarvodaya Vidyalaya weightlifters shine, winning eight medals, including three golds…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सर्वोदय विद्यालय के वेटलिफ्टरों ने लहराया परचम. तीन स्वर्ण समेत आठ...

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

error: Content is protected !!