आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. आरबीएस कॉलेज में होने जा रहे इस कार्यक्रम में लेंगे भाग. जानिए इनके आगमन का पूरा शेड्यूल
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार 13 सितंबर को आगरा आ रहे हैं. वे यहां आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह आडीटोरियम में होने जा रहे खटीक समाज गर्जना सम्मेल में भाग लेंगे और अवधपुरी के महारानी बाग में जाएंगे. प्रशासन की ओर से केंद्रीय रक्षामंत्री के आगमन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
तीन घंटे रहेंगे आगरा में
रविवार 13 सितंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से विमान द्वारा आगरा एयरफोर्स स्टेशन एयरफोर्ट पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे. 5 मिनट बाद वे यहां से खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज पहुंचेंगे. यहां वे आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह आडीटोरियम में होने वाले खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में भाग लेंगे. डेढ़ घंटे तक 2 बजे तक वे कार्यक्रम में रहेंगे. दो बजे के बाद वे यहां से महारानी बाग अवधपुरी अलबतिया रोड की ओर जाएंगे. यहां वे करीब 40 मिनट तक ओमप्रकाश चलनी वाले के यहां रहेंगे. 2 बजकर 50 मिनट पर वे यहां से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.