आगरालीक्स.. (चमन शर्मा).. आगरा में टोरंट द्वारा बिल कलेक्शन के लिए सेंटर खोले गए हैं, इन सेंटरों पर ग्राहकों से अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है, इसे लेकर कर्मयोगी कमला नगर में लोगों ने हंगामा किया।
आगरा में बिजली आपूर्ति कर रही टोरंट पावर द्वारा बिजली बिल कलेक्शन को सुविधा जनक बनाया गया है। इसी के तहत शहर में 18 बिल कलेक्शन सेंटर खोले गए हैं, इन सेंटर पर कभी भी बिजली उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैं और यह निशुल्क है। वहीं, सभी क्षेत्रों में बिजली बिल जमा करने के लिए वैन पहुंचती है, इसकी जानकारी बिल के साथ दी जाती है। इसके साथ ही आॅनलाइन बिल और आरटीजीएस से भी बिल जमा कर सकते हैं।
बिल जमा करने के 10 रुपये पर भडके
बुधवार को टोरंट की वैन कर्मयोगी क्षेत्र में बिल जमा करने पहुंची, कुछ देर बाद ही वैन चली गई। बिल जमा करने आए लोग बिल कलेक्शन सेंटर पर पहुंचे तो उनसे प्रति बिल 10 रुपये मांगे गए। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया, उनका आरोप है कि बिल कलेक्शन सेंटर ने साजिश के तहत वैन को वहां से हटवा दिया, जिससे लोग उसके सेंटर से बिल जमा कर सकें।
कंप्यूटर खराब होने की दी जानकारी
विद्युत उपभोक्ता कर्मयोगी चौराहे पहुंचे तो यहां वैन खडी हुई थी, उन्हें बताया गया कि वैन का कंप्यूटर खराब हो गया है, इसके चलते बिल जमा नहीं हो सकेंगे। यहां एक वैन है, उस पर बिल जमा करने वालों की लाइन लगी रही।
क्या है कहना
टोरंट के पीआरओ भूपेंद्र का कहना है कि बिल कलेक्शन सेंटर पर ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाना है, यह ग्राहकों के लिए पूरी तरह से फ्री से कलेक्शन सेंटर को टोरंट पावर द्वारा भुगतान किया जाता है। इस तरह की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, शहर में 18 सेंटर हैं, इनकी संख्या बढाकर 180 की जानी है।
सिम्बोलिक फोटो