आगरालीक्स …आगरा में लेखपाल की हत्या करने वाले बदमाश पुलिस ने पकड लिए हैं, हत्या का कारण जानकार होश उड जाएंगे।
28 दिसंबर की रात को आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर लेखपाल को गोलियों से भून दिया, लेखपाल की मौत हो गई, उनका साथी घायल है। बुधवार को गुडगांव पुलिस ने एक गैंग को पकडा है, गैंग ने आगरा में लेखपाल रमेश चंद्र की हत्या करने की जानकारी दी तो पुलिस के होश उड गए।
धौलपुर में हत्या करने जा रहा था गैंग
पुलिस के मुताबिक गुडगांव में पकडे गए गैंग ने धौलपुर में डॉक्टर की हत्या की सुपारी ली थी, हत्या करने के लिए बाइक पर बदमाश जा रहे थे, न्यू दक्षिणी बाई पास पर उनकी बाइक सीज हो गई। वे बाइक लूटने के लिए बाईपास पर खडे हो गए। इसी बीच बाइक से लेखपाल रमेश चंद्र और खचेर सिंह आते दिखाई दिए। बदमाशों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोक लिया और बाइक लूटने लगे, इसी बीच रमेश चंद्र ने बदमाश के सिर में हेलमेट मार दिया, इसके बाद बदमाशों ने उन्हें गोली से भून दिया और ट्रक में बैठकर फरार हो गए। पकडे गए बदमाश देवेंद्र निवासी सलेमपुर गुडगांव और नीरज निवासी मुडियाखेडा गुडगांव है।
ये था मामला
आगरा की सदर तहसील में लेखपालों की हडताल चल रही है। खेरागढ तहसील में तैनात लेखपाल रमेश चंद्र अपने गांव के खचेर सिंह को लेकर बाइक से न्यू दक्षिणी बाईपास से लौट रहे थे। नगला कारे के पास पल्सर बाइक सवार बदमाश आए, उन्होंने रमेश चंद्र पर गोली चला दी,एक के बाद एक तीन रमेश चंद्र को तीन गोली मार कर बदमाश भागने लगे, उनकी बाइक स्लिप हो गई।
तीन गोली माकर फरार हुए बदमाश
पल्सर बाइक सवार बदमाश रमेश चंद्र के तीन गोली मारकर बाइक छोडकर पफरार हो गए, खचेर सिंह के भी गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। वे रमेश चंद्र को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
तीन गोली माकर फरार हुए बदमाश
पल्सर बाइक सवार बदमाश रमेश चंद्र के तीन गोली मारकर बाइक छोडकर पफरार हो गए, खचेर सिंह के भी गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। वे रमेश चंद्र को एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
निजी अस्पताल में भर्ती साथी
बदमाशों की गोली से लेखपाल रमेश चंद्र के साथ बाइक से जा रहे खचेर सिंह घायल हो गए हैं, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
।