आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी में गूंजेगी खटीक समाज की गर्जना. सम्मेलन में ये मांग रखेगा खटीक समाज
अखिल भारतीय खटीक समाज(रजि.) की ओर से मंडल स्तरीय ‘खटिक गर्जना सम्मेलन’ का आयोजन खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन में राजनीतिक भागेदारी, सामाजिक एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर खटिक समाज की भूमिका पर मंथन होगा। शुक्रवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में सम्मेलन के आमंत्रण पत्रक का विमोचन कर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत चलनीवाले व आयोजक संजीव चक ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले खटिक गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय व आधिकारिक मंत्री वीरेंद्र खटिक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद डॉ. भोला सिंह और जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटिक होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य खटिक समाज को नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती देते हुए जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी रहेगा। राजनीतिक पार्टियों द्वारा खटिक समाज की राजनीतिक उपेक्षा और उचित प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव संतोष के. खटीक ने बताया कि सम्मेलन की मुख्य मांग है कि देश में खटिक समाज को अनुसूचित जाति में सम्मलित किया जाए। चक उपजाति को खटीक जाति में सम्मिलित कर अनुसूचित जाति का दर्जा सुनिश्चित किया जाए। आगरा मंडल में खटीक समाज को उसके संख्या बल के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व और उचित राजनीतिक भागीदारी दी जाए। खटीक समाज के योग्य एवं सक्षम लोगों को उनकी योग्यता के अनुरूप राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व देकर मुख्यधारा में स्थान दिया जाए।सम्मेलन में आगरा मण्डल सहित विभिन्न जनपदों से खटीक समाज की हज़ारो की संख्या में सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर राम तीरथ, गौरव चक, ब्रह्मचारी चक, गुड्डू मेनन, सुनील चक पवन चक्रवाती, कुसुमलता वर्मा, लाखन सिंह चक, शिवकुमार सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र खटिक, डॉ. विनोद धारिया, गौरव सेजवार, रवि मधुरिया आदि मौजूद रहे।