Sunday , 8 November 2026
Home एजुकेशन Agra News: Two-day ‘National Conclave 2026’ begins at DBRA university, Agra
एजुकेशन

Agra News: Two-day ‘National Conclave 2026’ begins at DBRA university, Agra

160

आगरालीक्स…आगरा के विवि में दो दिवसीय ‘नेशनल कॉन्क्लेव 2026’ शुरू. राज्यपाल ने कहा—शोध व नवाचार के माध्यम से शिक्षक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहयोग करें..’मित्रा’ व ‘पुष्टि’ को बताया युगांतकारी पहल

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE), शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘नेशनल कॉन्क्लेव 2026’ का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ मंगलवार को खंदारी स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर के जय प्रकाश नारायण सभागार में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत शिक्षकों के व्यावसायिक सशक्तिकरण हेतु “Capacity Building of Stakeholders for Nationwide Roll-out of PUSHTI (NPST) & MITRA (NMM)” रखा गया है।

9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
इसमें उत्तरी क्षेत्र के 9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों—चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं। सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एनसीटीई अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज अरोड़ा, संस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन के निदेशक प्रोफेसर चांद किरण सलूजा और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान एवं एनसीटीई के ध्येय गीत की संगीतमयी प्रस्तुति के साथ हुआ।

राज्यपाल ने शिक्षकों की महत्वा को किया रेखांकित
मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षकों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि एक शिक्षक स्वयं एक व्यक्ति होकर भी असंख्य व्यक्तित्वों और राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने शिक्षकों से ‘आजीवन सीखने वाला’ (Lifelong Learner) बनने और नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने बताया कि बड़े बौद्धिक मंथन केवल राजधानी तक सीमित न रहकर अन्य शहरों में भी होने चाहिए, इसी सोच के तहत आगरा को चुना गया. उन्होंने ‘मित्रा’ डिजिटल पोर्टल व ‘पुष्टि’ को दूरियां मिटाकर शिक्षकों को सक्षम बनाने वाली युगांतकारी पहल करार दिया। राज्यपाल ने आह्वान किया कि शिक्षक प्रशिक्षण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि शिक्षक शोध व नवाचार के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा को शांत कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।

एनसीटीई के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने भारतीय शिक्षा तंत्र की विशालता के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि देश में 14.67 लाख स्कूल, 1 करोड़ 3 लाख शिक्षक और 25 करोड़ विद्यार्थी हैं, जो विश्व का सबसे बड़ा शिक्षा तंत्र है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के तीन दशकों के शैक्षणिक व प्रशासनिक जीवन को मेंटरिंग का जीवंत उदाहरण बताया।

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ‘आगरा’ शब्द की अनूठी आध्यात्मिक व्याख्या (अयोध्यापति राम, गंगाधर काशी विश्वनाथ और राधिका रमण कृष्ण) प्रस्तुत करते हुए सभी राज्यों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा को ‘स्व’ (स्वसंस्कृति, स्वधर्म, स्वावलंबन), संस्कार, रोजगार और आधुनिक तकनीक से जोड़कर ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

कुलपति प्रो. आशु रानी ने विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव की मेजबानी को गौरवमयी उपलब्धि बताया। उन्होंने संस्थान से निकले पूर्व प्रधानमंत्रियों (अटल बिहारी वाजपेयी, चौधरी चरण सिंह), पूर्व राष्ट्रपतियों (डॉ. शंकर दयाल शर्मा, रामनाथ कोविंद) और एनएसए अजीत डोभाल जैसी महान विभूतियों की विरासत का उल्लेख किया। प्रो. आशु रानी ने बताया कि कुलाधिपति के निर्देशन में विश्वविद्यालय न केवल नैक में A+ प्राप्त कर चुका है, बल्कि 40,000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, टीबी उन्मूलन, सुधार गृहों में सामाजिक कार्य और हाल ही में ‘एआई मंथन’ जैसी पहलों से समाज के अंतिम छोर तक सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

एनसीटीई के अकादमिक सलाहकार एवं राष्ट्रीय कॉन्क्लेव समन्वयक डीके चतुर्वेदी ने कॉन्क्लेव के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देशभर में आयोजित क्षेत्रीय श्रृंखला का यह चौथा और सबसे बड़ा आयोजन है। यह कॉन्क्लेव यू-डाइस के अनुसार देश के 1 करोड़ से अधिक इन-सर्विस (सेवारत) शिक्षकों के क्षमता निर्माण और व्यावसायिक विकास पर केंद्रित है।

आईईटी के निदेशक और विश्वविद्यालय स्तर के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने महाराजा अग्रसेन और भगवान श्रीकृष्ण की पावन ब्रजभूमि पर देश भर से आए अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने 1 जुलाई 1927 को स्थापित इस विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली सफर, अनुसंधान और संस्कारों की परंपरा का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय मंथन शिक्षकों के क्षमता संवर्धन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रथम दिवस: तकनीकी सत्र-I MITRA (NMM)
विषय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत MITRA (NMM) को अपनाने हेतु राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की क्षमता निर्माण। 1. प्रो. चाँद किरण सलूजा निदेशक समस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन
संबोधन का विषय- MITRA (NMM) का दृष्टिकोण, मार्गदर्शक सिद्धांत, कार्यप्रणाली एवं कार्यान्वयन की रूपरेखा।
2. डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार , NTA, Advisor
संबोधन का विषय-MITRA के क्रियान्वयन की रणनीति एवं संस्थागत स्तर पर इसकी उपयोगिता।
3. डॉ. पारुल सिंह
Academic coordinator, Ministry of Education
संबोधन का विषय- MITRA डिजिटल पोर्टल एवं मोबाइल एप्लिकेशन का प्रदर्शन।
4. श्री सौरभ सिंह
Technical consultant, NTCE
संबोधन का विषय-MITRA डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी विशेषताएँ।
5. श्री मुकुंद कुमार झा
Consultant, NTCE
संबोधन का विषय-डिजिटल पोर्टल एवं मोबाइल एप्लिकेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन।
6. तकनीकी विशेषज्ञ, तकनीकी विशेषज्ञ
संबोधन का विषय-MITRA पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली एवं डिजिटल सुविधाओं का प्रदर्शन।
7. प्रो. रजनी रंजन सिंह, प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय
संबोधन का विषय-MITRA (NMM) पर संवादात्मक सत्र, प्रश्नोत्तर एवं प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान।
8. श्री सुनील बजाज
Senior Academic Consultant, NTCE
संबोधन का विषय-MITRA के कार्यान्वयन से संबंधित चर्चा, सुझाव एवं अनुभवों का आदान-प्रदान।
9. प्रो. आशीष श्रीवास्तव, प्रोफेसर बिहार विश्वविद्यालय
संबोधन का विषय-MITRA डिजिटल पोर्टल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया।
10. मनीष सिंह एवं टीम
Technical Assistance, NTCE
संबोधन का विषय-पोर्टल पर पंजीकरण, ऑनबोर्डिंग तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण।

हुनर हाट प्रदर्शनी को भी देखा
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीकरण (Registration) से हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान एवं फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ होम साइंस द्वारा एक भव्य ‘हुनर हाट’ की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद से रेशम के धागे के कंगन, मिट्टी के दीये और मंडला आर्ट की पेंटिंग खरीदी। छात्रों की इस प्रदर्शनी ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।” उद्घाटन सत्र का कुशल मंच संचालन डॉ. प्रमोद कुमार एवं मनीषा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संचालन की ऐतिहासिक विशेषता यह रही कि इसमें समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए सांकेतिक भाषा (Sign Language) का भी समानांतर प्रयोग किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

CBSE Class 10 and 12 board examinations to begin from February 16, 2027

आगरालीक्स...सीबीएसई 10वीं—12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से. बोर्ड ने जारी...

एजुकेशन

Agra News: Special TET examination was held at 19 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 19 केंद्रों पर हुई स्पेशल टीईटी परीक्षा. दो हजार से...

एजुकेशन

Agra News: PET-2026 examination held at 49 centers in Agra amidst tight security arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी- 2026 परीक्षा. दोनों पालियों में...

एजुकेशन

Agra News: The PET-2026 examination will be held at 49 centers in Agra. More than 1.36 lakh candidates will participate…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के 49 केंद्रों पर होगी PET-2026 परीक्षा. 1.36 लाख से अधिक...

error: Content is protected !!