Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra police crack Jaipur house businessman dacoity, 11 arrested
बिगलीक्स

Agra police crack Jaipur house businessman dacoity, 11 arrested

216

आगरालीक्स ..…आगरा के जयपुर हाउस में 14 बदमाशों ने डकैती डाली थी, पुलिस ने चार महिला, एक सराफा कारोबारी सहित 11 बदमाश अरेस्ट कर लिए हैं।
28 दिसंबर को 68 जयपुर हाउस में राकेश मित्तल के घर बदमाशों ने धाबा बोला था, बदमाशों ने उनके डॉक्टर ​बेटे आशीष मित्तल भिड गए थे, उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए थे।
14 बदमाशों ने डाली डकैती, 30 लाख की नगदी और ज्वैलरी जब्त
आगरा पुलिस ने डकैती डालने वाले गिरोह को पकडा है, गिरोह में 14 बदमाश शामिल थे। ये पांच बाइक और एक जाइलो गाडी से आए थे। पुलिस ने एक सराफा कारोबारी, चार महिला सहित 11 बदमाश पकड लिए हैं, इनके पास से 30 लाख नगदी जब्त की है।
कारोबारी सहित 11 अरेस्ट
विशाल तोमर अभिषेक चौधरी नीतू उर्फ नितेंद्र देशु उर्फ़ देशवीर अशोक कुमार निवासी हाथरस, सोनू भदौरिया, एत्माउददौला, गुड्डी देवी, शशि निवासी एत्माउदौला, राहुल तोमर, सोनम खंदौली को अरेस्ट किया है। वहीं, डकैती का माल खरीदने वाले सर्राफ रामशंकर निवासी बल्केश्वर न्यू आगरा को को अरेस्ट किया है। इनसे एक लाख 80 हजार रुपए नगद सोने चांदी और डायमंड के जेवरातों को बरामद कर लिया है।
खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार
बदमाशों की गिरफ्तारी करने और खुलासा करने वाली टीम को एडीजी आगरा अजय आनंद की ओर से 25000 और एसएसपी आगरा अमित पाठक द्वारा 10000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।
गुरुवार को एससपी अमित पाठक ने पुलिस लाइन में बताया कि डकैती में 25 लोग शामिल थे। इनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक सराफ और तीन महिलाएं भी हैं। इनसे लगभग 25 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं और 1.80 लाख रुपये कैश भी मिला है।
मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर डाली डकैती

business man 6

68 जयपुर हाउस में राकेश मित्तल अपने बेटे डॉ आशीष मित्तल और रजत के साथ रहते हैं। गुरुवार को डॉ आशीष प्रताप पुरा ​स्थित क्लीनिक पर गए थे, रजत कारोबारी हैं वे भी सुबह चले गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद राकेश ​मित्तल भी बाहर चले गए। घर पर डॉ आशीष मित्तल की मांग रागिनी और पत्नी रिचा, बेटा निखिल और भतीजा ध्रुव था।
घर में घुसते ही बच्चों की कनपटी पर ताना तमंचा
दोपहर दो बजे बदमाश उनके घर में घुस आए, तीन बदमाश अंदर आ गए, तीन बाहर खडे रहे। बदमाशों ने निखिल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगे। करीब 10 मिनट तक बदमाश लूटपाट करते रहे, इस दौरान रांगिनी और रिचा दहशत से कांपती रहीं।
डॉ आशीष मित्तल क्लीनिक से लौटे और बदमाशों से भिड गए
इसी बीच लंच करने के लिए डॉ आशीष मित्तल अपने घर आ गए, बाहर का गेट खुला हुआ था वे अंदर पहुंचे तो उनकी मां और पत्नी डर से कांप रहीं थी। अंदर कमरे में बदमाश लूटपाट कर रहे थे। वे बदमाशों से भिड गए।
बच्चों को जान से मारने की दी धमकी
बदमाशों और आशीष के बीच जमकर गुत्‍थमगुत्‍था हुई। कमजोर पड़ते देख बदमाशों ने दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर आशीष रूक गए और बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद वे लूटा हुआ माल लेकर भाग गए।
फोन से 100 नंबर करते रहे डायल नहीं उठा
डॉ आशीष मित्तल का कहना है कि परिवार को कमरे में बंद कर बदमाश लूटपाट करते रहे, उन्होंने अपने मोबाइल से 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन नहीं उठा। उनका कहना है कि करीब 16 बार 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन नहीं उठा।
देखें वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!