आगरालीक्स आगरा में बुजुर्ग शुगर डेडी का मामला सामने आया है, 32 साल की महिला मित्र पर 70 साल के बुजुर्ग पूरी पेंशन खर्च कर रहे हैं, उनकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा में 70 साल के बुजुर्ग को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिल रही है। वे 62 साल की पत्नी सहित अन्य परिजनों के साथ ही रह रहे हैं। पिछले दो साल से उनके व्यवहार में लगातार बदलाव होने लगा। पहले परिजन समझ नहीं पाए, आरोप है कि बुजुर्ग ने पेंशन से मिलने वाले पैसे देना भी बंद कर दिया।
32 साल की युवती से दोस्ती
बुजुर्ग की पत्नी का आरोप है कि 32 साल की युवती से उनके बुजुर्ग पति ने दोस्ती कर ली है। वह पेंशन का पूरा पैसा युवती और उसके पति पर खर्च कर रहे हैं, इस बारे में जब पता चला तो इसका विरोध किया लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि तीन मई को बुजुर्ग से जब युवती और उसके पति पर पैसा खर्च ना करने के लिए कहा गया तो उन्होंने मारपीट की। सीसीटीवी में भी मारपीट के साक्ष्य होने का दावा करते हुए इस मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।