आगरालीक्स.. आगरा में हाई प्रोफाइल परिवारों के बच्चे मोबाइल और चेन लूट रहे थे, पुलिस ने छह को पकड लिया है। गैंग का सरगना बैंक के डिप्टी मैनेजर का बेटा है, इनके पास से मोबाइल और चेन जब्त की गई हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को पकडने में जुटी हुई है।
आगरा में सर्दी और कोहरे में 15 दिन से मोबाइल, पर्स और चेन लूट की घटनाएं बढ गईं थी, बाइकर्स गैंग मोबाइल और पर्स लूट कर भाग रहे थे। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी कुंवर अनुपम ने बताया कि गैंग में आठ युवक हैं, इसमें से कुछ अच्छे परिवार के हैं। ये पिछले 15 दिन से चेन और मोबाइल लूट रहे थे। इनके पास से ग्रे रंग की अपाचे और काले रंग की पल्सर के साथ ही मोबाइल और चेन जब्त की गई हैं।
बैंक के डिप्टी मैनेजर का बेटा सरगना
पुलिस द्वारा पकडे गए गैंग का सरगना एक बैंक के डिप्टी मैनेजर का बेटा अमन प्रकाश है, वही गैंग को चला रहा था। गैंग के सदस्य बेखौफ होकर सरेराह मोबाइल, चेन और पर्स लूट रहे थे। इसमें से छह को पुलिस ने पकड लिया है, इनके दो साथी फरार हैं।
शौक पूरा करने को बनाया गैंग
एसपी सिटी कुंवर अनुपम ने बताया कि गैंग में अच्छे परिवार के युवक हैं, इन्होंने अपने शोक पूरा कराने के लिए गैंग बनाया और 15 दिन से लूट कर रहे थे। ये बाइक से निकलते थे और मोबाइल, पर्स और चेन लूट कर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल बेचकर मिले पैसे और लूट की रकम से अपने महंगे शौक पूरे करते थे। बीते 15 दिन में ही इन्होंने 20 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया।
गैंग के छह सदस्य पकडे
पुलिस ने एत्माद्दौला निवासी अमन प्रकाश, हर्ष गुप्ता उर्फ भोला, राहुल मिश्रा न्यू आगरा निवासी अली खान, अमन कुशवाहा, गुड्डू फौजदार को पकडा है। इनके साथी दीपक निवासी एत्माउददौला अ और कन्हैया गौतम निवासी न्यू आगरा फरार है।