आगरालीक्स…यूपी में 35 आईपीएस के ट्रांसफर. आगरा के डीसीपी सिटी सहित तीन डीसीपी के तबादले. जानिए आगरा में किसे क्या गया तैनात…
उत्तर प्रदेश में शासन की ओर से शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
आगरा के तीन डीसीपी हुए ट्रांसफर
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में भी तीन डीसीपी के तबादले किए गए हैं. इनमें डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त के पद पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है. वहीं पुलिस उपायुक्त अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. इनके अलावा डीसीपी यातायात सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेटर प्रयागराज में तैनात किया गया है.
आगरा में इन आईपीएस की हुई तैनाती
पुलिस उपायुक्त रविंद्र कुमार कानपुर नगर को पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है.
शाद मियां खां पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर को आगरा में पुलिस उपयाुक्त के रूप में भेजा गया है.
मनोज कुमार यादव सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है.
ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त आगरा भेजा गया है.
हरेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से पुलिस उपायुक्त् बनाकर आगरा भेजा गया है.