आगरालीक्स…आगरा में विदा होने लगा मानसून. आप ही बताइए क्या इस सीजन में बारिश ठीक हुई है या कम हुई है…जानें आज का तापमान
आगरा में लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं. दिन में धूप निकल रही है और रात को मौसम ठंडा हो रहा है. बारिश के आसार अब बहुत कम हैं और धीरे—धीरे मानसून भी विदा होने लगा है. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार अभी बहुत कम हैं. हालांकि बूंदाबांदी हो सकती है. एक अनुमान के अनुसार इस बार मानसून में बारिश सामान्य से भी कम हुई है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/09/26) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/09/26) 24.9
Departure from Normal(oC) -0.8