आगरालीक्स…आगरा में 27 पुष्पों के साथ 27 नदियां के जल कलश से राधारानी का हुआ महा अभिषेक. इस्कॉन के 16वें श्री राधाष्टमी महा-महोत्सव में फूलों से सजे राधारानी का डोले ने किया क्षेत्र का भ्रमण
आज केले, आम, अशोक और पीपल के पत्तों व गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा के देसी फूलों से सजा श्रीजगन्नाथ मंदिर राधारानी के जयकारों से गुंजायमान था। हर तरफ श्रीराधा की महिमा गूंज रही थी। पारिजात, गेंदा, गुलाब जैसे पुष्पों से राधे-राधे लिखकर मंदिर को सजाया गया। शाम पांच बजे राधा-कृष्म की पुष्पों से सजी भव्य पालकी कीर्तन करते हुए महाराजा अग्रसेन सेवा सदन पहुंची। जहां 27 दिन के मूलों में जन्मी राधारानी का अभिषेक 27 नदियों के जल कलश व 27 पुष्पों से कर मूल उतारे गए। राधाष्टमी महामहोत्सव के अवसर नीले रंग के परिधान में श्रंगारित राधारानी की अलौकिक छवि को भक्तों ने निहारा तो हर ओर श्रीराधे के जयकारे गूंजने लगे।
वृन्दावन इस्कॉन मंदिर के प्रबोधानंद सरस्वती स्वामी महाराज, वरिष्ठ संन्यासी एवं दीक्षा गुरु, आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों को बताया कि रावल गांव में एक कमल के पुष्प पर प्रकट हुई राधारानी जन्मांध थीं। जिन्हें पहली बार श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ दृष्टि प्राप्त हुई। राधारानी के लिए श्रीकृष्ण द्वारा की गई मोतियों की खेती की कथा का भी वर्मन किया। संध्या काल में मृदंग व मंजीरों के कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर में श्रीराधा-कृष्ण की पालकी निकाली गई। जगह-जगह पालकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राधारानी की कपमलपुष्प पर विराजमान अलौकिक झांकी को देख हर भक्त भक्तिभाव से आनन्दित हो उठा। 27 पुष्पों व 27 नदियां के जल कलश से राधारानी का अभिषेक कर महाआरती की गई।

हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति में झूमते भक्त और गूंजते जयकारों ने मानों मंदिर परिसर को ब्रजधाम बना दिया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अवसर पर मुख्य रूप से संजीव मित्तल, नितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सुनील मनचंदा, राजेश गर्ग, संजीव बंसल, कमता प्रसाद अग्रवाल, आशु मित्तल, शैलेश बंसल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा, अदिति गौरांगी, विपिन अग्रवाल, देव केशव आदि उपस्थित थे।
