Monday , 9 November 2026
Home बिजनेस Agra News: The grand ‘Indian Wedding Industries Conclave & Expo-2026’ will be held at Hotel Taj Convention in Agra on September 21–22…#agranews
बिजनेस

Agra News: The grand ‘Indian Wedding Industries Conclave & Expo-2026’ will be held at Hotel Taj Convention in Agra on September 21–22…#agranews

318

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार 21 सितंबर से सजेगा वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महामंच. देशभर से 2 दिन के दौरान जुटेंगे 2000 से अधिक वेडिंग सेक्टर के उद्यमी. 21-22 सितंबर को होटल ताज कन्वेंशन में होगा इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन

ताज नगरी आगरा एक बार फिर देश के वेडिंग कारोबार का केंद्र बनने जा रही है। यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा द्वितीय इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 का आयोजन 21 और 22 सितंबर को होटल ताज कन्वेंशन, आगरा में किया जा रहा है। आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा। इसको लेकर एसोसिएशन के सूर्य नगर स्थित कार्यालय पर तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि दो दिवसीय इस महा-कॉन्क्लेव में देशभर से वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े 2000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका मुख्य उद्देश्य विवाह उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक ही मंच पर लाकर व्यापार की नई संभावनाओं, बदलते ट्रेंड्स और उद्योग के विस्तार पर सार्थक चर्चा करना है।

50 से अधिक एक्सपर्ट करेंगे मंथन, 50 से अधिक स्टॉल पर सजेगी वेडिंग की दुनिया
कॉन्क्लेव में वेडिंग इंडस्ट्री के 50 से अधिक दिग्गज विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, डेस्टिनेशन वेडिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट, कैटरिंग और डेकोरेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। एक्सपो में विवाह आयोजन से संबंधित हर सेवा एक ही छत के नीचे मिलेगी। यहाँ फैशन, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट, खानपान, आतिथ्य सहित वेडिंग सर्विसेज से जुड़े 50 से ji अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। आगरा सहित आसपास के जिलों के परिवारों के लिए भी यह एक्सपो बेहद उपयोगी साबित होगा।

एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय ने बताया कि यह कॉन्क्लेव आगरा को देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। ताजमहल और समृद्ध पर्यटन विरासत के साथ आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग की असीम संभावनाएं हैं। इस आयोजन से इन संभावनाओं को व्यावसायिक अवसरों में बदलने और स्थानीय कारोबार को नई ऊंचाई देने पर जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन वेडिंग बिजनेस, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, एंटरटेनमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस रहेगा, जबकि दूसरे दिन उत्तर प्रदेश एवं भारतीय पर्यटन नीति के प्रभाव और वेडिंग पॉलिसी में इवेंट सेक्टर के महत्व पर विशेष मंथन होगा। आयोजन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: A record number of electric two-wheelers were sold in Agra on Dhanteras. TNT Motors delivered 155 vehicles…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स बिके. टीएनटी मोटर्स ने...

बिजनेस

Agra News: Silver has become cheaper by Rs 2,672 again today, now standing at Rs 1.77 lakh. Check the gold prices…#agranews

आगरालीक्स…चांदी आज फिर 2672 रुपये हुई सस्ती. अब 1.77 लाख पर आई....

बिजनेस

Agra Business News: Gold and silver prices continue to fall ahead of Diwali…#agranews

आगरालीक्स…सोना—चांदी के दाम आज फिर कम हुए. एक महीने में सोना 8...

बिजनेस

Agra News: Dhanteras is on November 6th. Buy gold and silver, but don’t forget to purchase these items as well…#agranews

आगरालीक्स…धनतेरस 6 नवंबर को. सोना-चांदी खरीदें पर साथ में इन चीजों को...

error: Content is protected !!