आगरालीक्स…आगरा में यमुना घाटों पर गंगाजल में होगा गणपति प्रतिमा का विसर्जन. चार घाटों पर होगी इसकी व्यवस्था. सीधे यमुना में विसर्जन पर लगी रोक
आगरा में गणपति प्रतिमा विसर्जन सीधे यमुना में करने पर एनजीटी ने रोक लगा दी गई है. ऐसे में नगर निगम ने गणपति बप्पा की विदाई के लिए यमुना के घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए हैं. बड़ी बात ये है कि इन कुंडों को यमुना जल की जगह गंगाजल से भरा जाएगा और इन्हीं कुंडों में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा.
चार घाटों पर बनेंगे कुंड
आगरा में गणपति बप्पा की विदाई के लिए मूर्ति विसर्जन को चार घाटों हाथीघाट, कैलाश घाट, बल्केश्वर और दशहरा घाट पर विसर्जन के लिए कुंड बनाए गए हैं. आगरा को पालड़ा से पाइपलाइन के जरिए गंगाजल मिल रहा है. ऐसे में इन कुंडों में गंगाजल भरा जाएगा और इसी में मूर्तियों का विसर्जन होगा.
सीधे यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक
नेशनल ग्रीन टिब्यूनल ने नदियों और तालाबों में होने वाले प्रदूषण के कारण मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगा रखी है. आगरा में भी इसका नियम लागू रहेगा. लोग सीधे यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन नहीं कर सकेंगे. इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों को भी घाटों पर तैनात किया गया है.