मथुरालीक्स…मथुरा में 14 सवारियों से भरे टेंपों का एक्सीडेंट. एक महिला की मौत, 13 घायल. इनमें अधिकतर श्रद्धालु
आगरा मंडल के मथुरा जिले में श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपों का अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया. टेंपो टक्कर के बाद पलट गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई जकि 13 अन्य लोग घायल हैं. इनमें अधिकतर श्रद्धालु हैं. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसा शनिवार सुबह थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुल के पास हुआ. करीब 14 सवारियों से भरे एक टेंपों अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इसमें एक महिला रागिनी निवासी वृंदावन की मौत हो गई. वहीं 13 अन्य लोग घायल हुए हैं. इनमें अधिकतर बंदायु, हरियाणा, कन्नौज आदि के श्रद्धालु हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घ्ज्ञायलों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. इनमें से पांच घायलों को बाद में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन रेफर किया गया है. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है.