आगरालीक्स… आगरा में यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारू चल रहा है।
यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में खंदौली के मुड़ी चौराहे से कलक्ट्रेट तक रविवार को ट्रैक्टर मार्च प्रस्तावित किया गया था। इसके लिए बड़ी संख्या में रात से ही आस पास के क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर के साथ पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें मुंडी के चौराहे पर ही रोक दिया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही बैरिकेडिंग की गई है।
यमुना एक्सप्रेस तक पहुंचे युवा
रविवार दोपहर में यूजीसी रोलबैक के लिए नारेबाजी करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। पुलिस ने युवाओं को एक्सप्रेस वे से हटा दिया। यमुना एक्सप्रेस वे पर फिलहाल यातायात सुचारू चल रहा है। आगरा पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों द्वारा बिल वापसी की मांग को लेकर थाना खंदौली क्षेत्रान्तर्गत मुड़ी चौराहा के पास विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। स्पष्ट करना है कि यमुना
एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं हो रहा है न ही जाम किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित है। एहतियातन कमिश्नरेट आगरा के सभी प्रमुख चौराहों एवं प्रदर्शन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यूजीसी मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आगरा में प्रदर्शन
यूजीसी वापस करने की मांग को लेकर बनाए गए यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने 20 सितंबर को कलक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया था। आगरा के खंदौली के मुंडी का चौराहे पर शनिवार से ही ट्रैक्टर लेकर ग्रामीण पहुंच गए। सुबह ट्रैक्टर लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आगरा की ओर बढ़ने लगे। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को रोका लेकिन वे आगे बढ़ते गए। कई जगह बैरिकेडिंग भी लगाई गई हैं।