आगरालीक्स…आगरा आए राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज. बोले—हम सब भगवान महावीर की संतान हैं. उन्होंने कभी दिगंबर-श्वेतांबर की बात नहीं कही..तीर्थंकर महावीर तो कहते हैं—कसाय मुत्ती किल मुत्ती रेव।
आगरा के छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में आज जैन धर्मावलम्बियों के पयुर्षण पर्व के दिन चौथे दिन उत्तम सत्य के दिन पावन अवसर पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर, बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। संतचर्या शिरोमणि श्री 108 विशुद्ध सागर जी” महा मुनिराज जी के तीन अनमोल रत्न परम् प्रभावक सुयोग्य शिष्य जगत् विख्यात “गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी”, श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर महाराज जी, श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर महाराज जी” और पंडित प्रदीप शास्त्री दमोह के सानिध्य में शिविरार्थियों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की तथा पूजन, अभिषेक और शांतिधारा में भक्तिभावपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने कहा कि हम दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी या स्थानकवासी होने से पहले जैन हैं। हमारी परंपराएं और पूजा-पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारा धर्म एक है—जैन धर्म। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी जैन समाज को आपसी मतभेदों और विवादों से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज जी का भव्य आगमन हुआ और मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज जी दोनों संत का भव्य मिलन हुआ। राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं योगेश जैन ने राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज जी को मोमेंटो और शाल उड़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद आचार्य श्री लोकेश मुनि महाराज जी ने अपनी अमृतवाणी से कहा मंच के मध्य सुशोभित गूगल बाबा के नाम से प्रख्यात, श्रमण संस्कृति का एक चमकता हुआ सूर्य, जिन्हें हम मुनि समत्व सागर जी के रूप में संबोधित करते हैं, मैं इस समय उन्हें पंचांग प्रणति पूर्वक वंदन कर रहा हूँ और मैं वंदन इसलिए मेरा यह मानना है—महान आचार्यों को, महान संतों को वंदन करने से विपत्तियों का नाश होता है, सम्यक्त्व पुष्ट होती है। यह दिगंबर और श्वेतांबर की जो बात आ रही है बार-बार, इसमें कोई बहुत बड़ा सार नहीं है। इसमें इतना ही सार है कि मेरी दुकान में माल अच्छा है, इसके सिवाय और कोई सार नहीं। हम सब भगवान महावीर की संतान हैं। भगवान महावीर ने जो अहिंसा का संदेश दिया, महावीर ने अनेकांत का संदेश दिया, और अहिंसा और अनेकांत में वह ताकत है, जो विश्व धर्म बनने की क्षमता रखता है। भगवान महावीर ने कभी दिगंबर-श्वेतांबर की बात नहीं कही। तीर्थंकर महावीर तो कहते हैं—कसाय मुत्ती किल मुत्ती रेव। यह लोकेश मुनि अपनी ओर से कुछ नहीं कह रहा है, यह महावीर की वाणी है। महावीर कहते हैं— जो कषाय से मुक्त है; कषाय— क्रोध, मान, माया, लोभ, राग, द्वेष, मोह, अहंकार— जो इससे मुक्त हो गया, वह मुक्ति का अधिकारी है।
मुनि श्री 108 समत्व सागर महाराज ने बताया कि किंतु जब सत्य को असत्य और असत्य को सत्य मान लिया जाता है, तभी जगत उस मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता है जो उसे अधोगमन का कारण बन जाता है। इस संपूर्ण जगत को यदि सत्य से किसी ने परिचित कराया, तो वे थे वर्तमान की अपेक्षा से अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी, जिन्होंने सत्य को इस संपूर्ण जगत को सत्य का प्रकाश यदि किसी ने दिया था, तो वे थे अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी। उन्होंने यह नहीं कहा था कि मैंने सत्य को बनाया है। आप मेरी पूजा कीजिए क्योंकि मैंने सत्य को बनाया है। सत्य बनाया ही नहीं जाता, सत्य होता है स्वभाव और स्वभाव जो होता है, वह त्रैकालिक होता है। उस पर किसी भी प्रकार से कृत्रिम बनाव नहीं होता, स्वभाव तो स्वभाव होता है। विगत कुछ दिनों से हमने इस दस दिनों की यात्रा में उस सत्य को समझने का प्रयास प्रारंभ किया था।

आपने जिन्हें देखा न, काले बाल वाले दिख रहे हैं आपको?
लग रहा है काले बाल वाले हैं? लेकिन इतने वरिष्ठ साधक होने के पश्चात आप एक छोटी सी सभा में भी आए और आने के पश्चात में भी अपने अंदर की जो विनयशीलता, जो साधक के अंदर सबसे उत्कृष्ट गुण हुआ करता है, एक सरलता— वह सरलता आपने देखी और जिन शासन को हम पहुँचाने भी तो ऐसे ही वाले हैं। हम कहाँ कटुता सिखाते हैं? हमारे सिद्धांत यही तो कहते हैं— आपस में परस्पर में प्रेम करो और यदि परस्पर में हम स्वयं प्रेम न कर पाएँ, तो फिर मात्र प्रवचनों में महावीर भगवान के सिद्धांत कारीकारी नहीं हो सकते। जिनेन्द्र भगवान की एक वाणी, जिसे आपको समझना है। क्योंकि दस दिवस से लोकेश मुनि जी विगत दस दिनों से धर्म के दस लक्षण पर्व प्रारंभ हैं, उत्सव के दिन हैं। लेकिन जैसा आपने अभी संदेश दिया— ‘World Peace’। ये दस धर्म उसी का संदेश देते हैं। जिस दिन तुम दस धर्म समझ जाओगे, उस दिन अपने आप शांति का वातावरण इस जगत में छा जाएगा। क्योंकि कषायों के सद्भाव में कभी सत्य उजागर नहीं होता। चार दिनों से मैंने अपने अंदर की सफाई प्रारंभ की थी।
क्योंकि जब भी कषाय होगी— चाहे क्रोध होगा, अहंकार होगा, मायाचारी होगी अथवा लोभ की प्रवृत्ति होगी— जीव सत्य को झुठला सकता है और झूठ को सत्य बोल सकता है। इसलिए सबसे पहले चार दिनों में हमने मात्र इतना सीखा था, जिससे हमें सत्य समझ में आने लगता है।
पंथ अलग हो सकते हैं, पर धर्म एक है।
परंपराएं अलग हो सकती हैं, पर हमारी पहचान एक है।
हम सब जैन हैं और जैन एकता ही हमारी शक्ति है।
आज यह उत्तम सत्य धर्म तभी तुम्हारे अंतरंग में महक सकता है, जब ये चार कषायें आपके जीवन से चली जाएँ। इस श्रृंखला का नाम पता नहीं क्या नियोग है। जब अच्छे कार्य होना होते हैं न, तो अपने आप सारे नियोग जुड़ने लग जाते हैं। जैसा कि अभी-अभी आपने सुना कि संपूर्ण विश्व को यदि शांति करानी है, तो मात्र और मात्र जिन शासन के ये सूत्र ही हैं जो पूरे जगत में शांति का प्रभाव और शांति स्थापित कर सकते हैं। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहुला ने किया l
इस मौके पर श्रुत मंथन वर्षायोग समिति के राज्यसभा सांसद नवीन जैन जी, योगेश जैन, रमेश जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन, प्रवीन जैन, शैलेश जैन, सुमन जैन, संजय जैन, विवेक जैन, चक्रेश जैन, आशीष जैन, नवीन जैन, प्रवीन जैन, मनोज जैन, जगदीश प्रसाद जैन, जितेन्द्र जैन, दीपक जैन, रोहित जैन आशु जैन, आयुष जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था।