मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, दोनों की मौत. गाड़ी का टायर बदल रहे थे दोनों
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. नोएडा से आगरा की ओर आ रहे कैंटर का टायर फट गया था और उसमें सवार दो युवक कैंटर का टायर बदल रहे थे तभी पीछे से आ रहे दूसरे कैंटर ने दोनों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
हादसा मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात हुआ. रात करीब ढाई बजे टायर फटने के कारण एक्सप्रेस वे पर खड़े कैंटर में सवार दो युवक उसका टायर बदल रहे थे. तभी पीछे से आए दूसरे कैंटर ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान दानों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार कैंटर नोएडा से आगरा आ रहा था और रास्ते में उसका टायर फट गया था. मृतकों के नाम हरिपाल निवासी गाजियाबाद और भीम सिह निवासी खिदाना है.