आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो युवाओं की मौत।
आगरा के फतेहाबाद के कुतलपुर निवासी 34 साल के योगेंद्र और 30 साल के निबोहरा निवासी गजेंद्र सिंह सोमवार रात को कार से आगरा से फतेहाबाद के लिए जा रहे थे। फतेहाबाद रोड पर डौकी क्षेत्र में टंकी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तेज आवास सुनकर आस पास के लोग आ गए, हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
दोनों युवकों की मौत
स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, कार की ड्राइविंग सीट और उसके बगल में बैठे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। मगर,दोनों की मौत हो गई। योगेंद्र इलकौते बेटे थे, हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।