आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को उधार मांगी रकम आटो में छूटी, ऑटो चालक की ईमानदारी ने लौटाई इलाज की उम्मीद
आगरा। पांच हजार रुपये… किसी के लिए महज एक रकम, लेकिन एक परिवार के लिए यही पैसे मां के इलाज की उम्मीद थे। इलाज के लिए उधार लेकर जुटाई गई यह रकम जब ऑटो में छूट गई तो सवारी के सामने मानो मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया। लेकिन कुछ ही देर बाद एक ईमानदार ऑटो चालक ने वह कर दिखाया, जिसने परेशान सवारी की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए। दरअसल, अपनी बूढ़ी मां को इलाज के लिए पांच हजार रुपये उधार लेकर एक बेटा बरेली से निकला था। आगरा कैंट से जालमा संस्थान के लिए आटो तय किया। सफर के दौरान जल्दबाजी में रुपयों वाला बैग ऑटो में ही छूट गया। ऑटो से उतरने के बाद जब बैग गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। रकम उधार की थी और सीधे मां के इलाज में जानी थी।यह आटो नूर मोहम्मद का था, जो आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से आटो चलाते हैं और सोल्जर्स आफ सोसायटी—एसओएस के मैंबर हैं। बिहेवियर साइंटिस्ट और एसओएस के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता से उन्होंने ईमानदारी और इंसानियत के मायने सीखे हैं। ऑटो चालक नूर को जैसे ही बैग दिखाई दिया, उसने उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। उसे पता था कि किसी के लिए यह रकम कितनी जरूरी हो सकती है। चालक ने सवारी तक पहुंचने की कोशिश की और आखिरकार बैग उसके मालिक तक पहुंच गया।
बैग खुला तो लौट आई मुस्कान
जब सवारी ने बैग खोला और उसमें पूरे पांच हजार रुपये सुरक्षित मिले तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जिस रकम के खोने से वह परेशान था, वही रकम एक अनजान ऑटो चालक की ईमानदारी के कारण वापस मिल चुकी थी। सवारी ने चालक का दिल से शुक्रिया अदा किया। कहा कि उसके लिए यह सिर्फ रुपये वापस मिलने की बात नहीं थी, बल्कि मां के इलाज की उम्मीद वापस मिलने जैसा था।
रुपयों से बड़ी निकली इंसानियत
आज जब छोटी-सी चीज भी लोगों को लालच दे सकती है, ऐसे में ऑटो चालक ने साबित किया कि ईमानदारी की कीमत रुपये से कहीं ज्यादा होती है। उसके इस कदम ने न केवल एक परिवार की परेशानी कम की, बल्कि इंसानियत और भरोसे की एक ऐसी कहानी छोड़ दी, जिसे सवारी शायद जिंदगी भर नहीं भूलेगी।
- 22 September 2026 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : “Lost Treatment Money
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Auto Drivers Association Agra
- auto drivers in agra
- Dr. Naveen Gupta Agra
- Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance
- sos agra
- SOS Auto Drivers