आगरालीक्स….आगरा के ओस्वाल बुक्स ने लगाया रक्तदान शिविर. संस्थान के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान. कंपनी ने जताया आभार
हर वर्ष की भांति Oswaal Books and Learning Private Limited द्वारा आज मंगलवार को लोकहितम् चैरिटेबल ब्लड सेंटर, कमला नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने इस मानवीय पहल को सफल बनाया। CEO प्रशांत जैन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान है। ज्ञातव्य है कि ओसवाल बुक्स समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए ओसवाल फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों के लिए भोजनालय, चिकित्सा सेवा एवं एजुकेशन के छेत्र में भी योगदान दे रहा है. संस्था के MD नरेश जैन ने एवं शोभा जैन ने भी सभी का आभार व्यक्त किया.