नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग ढही. 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका. बचाव अभियान जारी…
दिल्ली में एक और बिल्डिंग गिरने की खबर आई है. शाहदरा के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई है. इसके मलबे में 25 से 30 लोगों के दबे होने की खबर है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना पर दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है.
हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ है. न्यू सीमापुरी इलाके में यह बिल्डिंग ढही है. इमारत के गिरने से आसपास के करीब चार से पांच मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को कइसकी सूचना दी गई हे.