आगरालीक्स ….आगरा में कॉलेनी में युवक से युवती मिलने आई, युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, मौत।
आगरा के सदर क्षेत्र के रोहता की एक कॉलोनी में बुधवार दोपहर में युवक से मिलने के लिए एक युवती पहुंची, कुछ देर बाद ही युवक ने पहले युवती के गोली मारी इसके बाद खुद को गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, युवती के गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
टोलकर्मी है युवक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक टोलकर्मी है, युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था इसी के चलते युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था।